
Jaunpur: बीते 26 मई को ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वही मुख्य अभियुक्त के अरविन्द ऊर्फ गोलू अभी तक फरार चल रहा हैं। पुलिस ने गोलू के ऊपर इनाम की राशि 25 हजार रु से बढ़ाकर 50 हजार रु करने के लिए शासन को भेजा गया हैं। पुलिस अभी गोलू की तलाश कर रही हैं।
बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा बाईपास पर बीते 26 मई को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच में लालजी व उसके के दो पुत्रों की हथौड़ा व लोहे की राड से लालाजी व दो पुत्रों की हत्या किया था। ट्रिपल मर्डर में नामजद दोबारा भी पहले ही पकड़े जा चुके थे। जब भी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस अरविंद उर्फ गोलू के भतीजे प्रिंस निषाद व उसके मित्र सौरभ बिन्द को पुलिस रेलवे ओवर ब्रिज महरुपुर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि लालजी व उसके दो पुत्र के द्वारा अरविंद के परिवार वालों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसको लेकर बीते कई दिनों से अरविंद का भतीजा प्रिंस व सौरभ बिन्द मिलकर योजना बना रहे थे। पुलिस के पूछताछ के दौरान बताया कि पहले कई दिनों तक उसकी रेकी की गई। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों ने पहले तीनों की हत्या की उसके बाद वहां से वापस चले गए।
हत्या करने के कुछ घंटे बाद अरविंद लालजी के वर्कशॉप पर पहुंचा और वहां पर लगा डीबीआर को निकालकर अरविंद अपने पिता को सौप दिया। उसके बाद से तीनों वहाँ से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन पुलिस ने अभी तक डीबीआर बरामद नहीं किया हैं।
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि बीते 26 मई को शाम 5 से 6:00 बजे के बीच में लालजी व उसके दो पुत्रों की लोहे के राड से हत्या कर दी थी। घटना के बाद नामजद अभियुक्तों में पलटू नागर व उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अरविंद उर्फ गोलू फरार हो गया था। जांच के दौरान प्रिंस निषाद व सौरभ बिन्द का नाम प्रकाश में आया। पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि लालजी व उसके दो पुत्रों की हत्या की गई। पुलिस ने उनके पास से एक लोहे का राड व एक लोहे का हथौड़ा बरामद किया। वहीं मुख्य अभियुक्त अरविंद उर्फ गोलू के ऊपर 25000 रु का इनाम को बढ़ाकर 50000 रु करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
यह भी पढ़े:
झाँसी में कुदरती कहर : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, महिला झुलसी
https://bhaskardigital.com/natural-disaster-in-jhansi-farmer-dies-lightning-woman-gets-burnt/
यह भी पढ़े : F-35 Fighter Jet : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर ब्रिटिश नौसेना का F-35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह
https://bhaskardigital.com/f-35-fighter-jet-british-emergency-landing-thiruvananthapuram-airport/