Jaunpur : फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

गौराबादशाहपुर, Jaunpur: क्षेत्र के सरैया गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उक्त गांव निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी संजना देवी और सास संगीता देवी घर पर रहती थीं। अभिषेक और उसका भाई डेढ़ माह पूर्व रोज़ी-रोटी के लिए अहमदाबाद चले गए थे। शुक्रवार को सास संगीता अपने मायके पकड़ी गांव गई थी। रात को संजना ससुराल में घर पर अकेली थी।

रात में सास संगीता ने कई बार बहू संजना को हालचाल लेने के लिए फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। फोन न उठने पर घबराकर वह अपने मायके के एक युवक के साथ सरैया गांव पहुंची। घर का दरवाज़ा अंदर से बंद था। दरवाज़ा तोड़ने पर संजना फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर के तरसंड गांव में है। उसकी शादी 18 जून 2025 को ही हुई थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

Amethi : पुलिस बता रही दुर्घटना में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें