Jaunpur : नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jaunpur : जलालपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 3 किलो 995 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए सबसे पहले मझगवां कला नहर-जलालपुर-केराकत मुख्य सड़क के पास से दो आरोपियों गुलाम रसूल 52 और खेलावन सरोज 55 को रात 10:45 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान गुलाम रसूल के पास से 1,125 ग्राम और खेलावन सरोज के पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस ने रात 9:30 बजे पूरेव बैदा नहर पुलिया के पास से राजकुमार गौतम उर्फ साहब लाल 59 को भी पकड़ लिया। उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें