
मडियाहू, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव में जहरीले सांप के काटने से एक ही परिवार की दादी-पोती की मौत हो गई। मृतका की पहचान 62 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजनाथ के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार रात की है, जब दादी और पोती चारपाई पर सो रही थीं। दोनों को जहरीले सांप ने काट लिया। पोती की मौत जौनपुर ले जाते समय रास्ते में ही हो गई।
मैना देवी को परिजन जौनपुर जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे मैना देवी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सूचना मिलते ही मड़ियाहूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मड़ियाहूं एसडीएम सुनील भारती ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की तरफ से परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। रविवार सुबह 10 बजे तक शव घर पर ही था और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़े :