
- पुलिस ने दो महिलाएं सहित सात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
- पीड़ित घायल वृद्ध के पुत्र ने हल्का दरोगा पर मामले में सुलह समझौता करने का लगाया आरोप
- सीओ सिटी ट्रेनी आई पी एस ने कहा हल्का दरोगा की यदि लापरवाही पाई गई तो जांच कर होगी विभागीय कार्यवाही।
Jaunpur : जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक 68 वर्षीय वृद्ध और उसके बेटे को पड़ोसियो ने लोहे के रॉड व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में वृद्ध और उसके बेटे का सिर फट गया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के जुगल किशोर मिश्र और उमेश मिश्र में काफी दिनों से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बीते 13 अक्टूबर को शाम साढ़े चार बजे वृद्ध जुगल किशोर मिश्र अपने बेटे विष्णु सहाय के साथ अपने खेत मे काम कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय पुरानी जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर अचानक उमेश मिश्र के घर के घनश्याम, नवीन पांच अन्य सदस्यों के साथ हाथ मे लोहे का रॉड लाठी डंडे लेकर हमला कर दिए। जब तक वृद्ध जुगल किशोर भागते तब तक सभी ने एक साथ वृद्ध जुगल किशोर मिश्र (68) और उसके पुत्र विष्णु सहाय मिश्र (28) को मार पीटकर खेत मे ही लहूलुहान कर दिया गया। और सभी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 व हल्का सिपाही पहुच गए थे।
पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी चोरसंड भिजवाया। जहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वृद्ध व उसके पुत्र का उपचार जिला अस्पताल में चला। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वृद्ध जुगल किशोर मिश्र ने शनिवार थाने पर नामजद तहरीर दिया। वही पीड़ित घायल वृद्ध जुगल किशोर मिश्र के पुत्र विष्णु सहाय ने शनिवार शाम को मुकदमा दर्ज होने के बाद और घटना के दूसरे दिन से ही हल्का प्रभारी दरोगा उमेश चंद पांडेय पर मुकदमे में सुलह समझौता का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि विवाद के दूसरे दिन भी दरोगा घर आकर दबाव बना रहे थे। जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष जफराबाद से की गई है। जफराबाद थाना पुलिस ने शनिवार शाम को घायल वृद्ध जुगल किशोर मिश्र के तहरीर के आधार पर करमही गांव के उमेश मिश्र, नर्बदेश मिश्र, घनश्याम मिश्र, मीना मिश्र, खुशबू देवी, विनीत, नवीन मिश्र के खिलाफ धारधार हथियार से जान से मारने के प्रयास की धारा सहित गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीओ सिटी ट्रेनी आई पी एस गोल्डी गुप्ता ने बताया कि उक्त मामले में घायल पक्ष इलाज करवाने के बाद तहरीर दिया गया है। जिसमे हमला करने वाले 7 के वी एन एस खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। यदि हल्का प्रभारी द्वारा मामले में किसी पक्ष द्वारा सुलह समझौता के आरोप की बार सही पाई गई तो सम्बंधित दरोगा के ऊपर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Jaunpur : दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, दंपति समेत तीन की मौत











