Jaunpur: मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया विरोध मार्च

Jaunpur: भारतीय सेना की जांबाज बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा आतंकवादियों की बहन कह कर संबोधित करके भाजपा ने देश, सेना और भारतीय नारी शक्ति का खुला अपमान किया है। उक्त बातें भाजपा मंत्री द्वारा आपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान किए जाने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में निकाले गये विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा हमेशा भारत की नारी शक्ति का अपमान करती है, कांग्रेस पार्टी देश, सेना और नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी, भाजपा ने प्रज्वल रवन्ना और ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे बलात्कारियों का साथ दिया है।आरिफ खान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश में साम्प्रदायिक जहर घोलने का घृणित काम किया है, विजय शाह को जेल भेजे जाने तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा।

उनके द्वारा की गयी साम्प्रदायिक टिप्पणी से सेना पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है जो गम्भीर देश द्रोह की श्रेणी में आता है।जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह डब्बू ने कहा कि भाजपा हमेशा नारी शक्ति का विरोध और अपमान करती है,भाजपा अपने तानाशाही रवैये से लोकतंत्र और देश की एकता को तोड़ने का काम कर रही है।

इसके लिए देश भाजपाइयों को कभी माफ नहीं करेगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज पांडेय,अरुण शुक्ला,उस्मान अली राजीव निषाद,विजय प्रकाश वर्मा,सुनील यादव,जब्बार अली सलमानी,आरिफ सलमानी, शोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, लाल प्रकाश पाल, प्रवेश कुमार, गौरव कुशवाहा,साजिद मानूं,असरफ, इकबाल हुसैन,सभासद शहनवाज मंजूर,मु.ताहिर,रोहित सोनकर, शशांक शेखर तिवारी एडवोकेट,विनय विश्वकर्मा,फरमान हैदर, शुरुर, मु. इस्लाम, अनीस अहमद,अमित यादव,ज़ैद सिद्दीकी,मु.शाबिर, मसूद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने विरोध मार्च में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Also Read : https://bhaskardigital.com/defence-minister-rajnath-singh-said-srinagar-airbase/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी देंगे शिक्षा मित्रों को ये लाभ रोहित शर्मा ने कहा- खिलाड़ियों से करनी चाहिए गंदी बात त्राल में सेना ने मार गिराए जैश के तीन आतंकी भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ