
जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर शैलेंद्र यादव के पैर में लगी गोली। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां बीते दिनों पशु तस्करों के द्वारा चौकी प्रभारी को टक्कर मार दी थी तो वहीं दूसरी तरफ पशु तस्करों ने अपने वाहन से सिपाही को कुचल दिया था। जिसके बाद से पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक अभियान चलाना शुरु किया। पुलिस जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा भी जारी है।

बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज टोल हाईवे से राजेपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस व पशु तस्कर के बीच में मुठभेड़ हुआ। जिसमें पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस घायल अवस्था में पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान पशु तस्कर ने अपना नाम शैलेंद्र यादव बताया। आरोपी शैलेंद्र यादव के ऊपर बनारस व जौनपुर में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र यादव के पास से 315 बोर का तमंचा व कुछ पैसे बरामद किए। फिलहाल आरोपी शैलेंद्र यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को कंट्रोल रूम के द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति राजपुर हाईवे की तरफ से बढ़ रहा है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को जब रोकने का प्रयास किया गया तो वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भागने लगा। इसी दौरान आरोपी शैलेंद्र यादव ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के बाय पर में गोली लगी है।
पुलिस ने आरोपी के पास एक 315 बोर का तमंचा, पैसे व मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी शैलेंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। शैलेंद्र यादव के ऊपर जलालपुर व बनारस में मुकदमा दर्ज है।