जौनपुर : ग्राहक सेवा केंद्र पर लूटपाट करने वाले 6 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

जौनपुर। ग्राहक सेवा केंद्र पर लूटपाट करने वाले 6 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी जबकि चार अभियुक्तों को पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों घायलों को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
बता दे कि 6 जून को थाना शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर स्थित अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स/ग्राहक सेवा केंद्र पर संचालक मोहम्मद सऊद को गोली मारकर बदमाश लैपटॉप लूटकर फरार हो गए थे।

इस मामले में थाना शाहगंज में IPC की धारा 309(6) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान देर रात चेकिंग कर रही थी कि शाहगंज क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग करने के दौरान एक चार पहिया गाड़ी आते हुए दिखाई दी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए। गोली चलाई तो आरोपी राबिन कुमार व राजमन कुमार के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस ने 4 अन्य आरोपी शिवांग सिंह, राजन कुमार, शिवम सिंह व रिंकू कुमार ऊर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, छह खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त वाहन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।

पकड़े गए सभी आरोपी आजमगढ़ और लखनऊ जनपद के रहने वाले हैं। शाहगंज सीओ अजीत चौहान ने बताया कि बीते 6 जून को थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत निजमापुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स /ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मो0 सऊद पुत्र मो0 तौफीक से चार अज्ञात बदमाशों के द्वारा लूटपाट की गई थी। इसके बाद से पुलिस की छठी में लगाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट करने वाले आरोपी कहीं भागने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस ने नायरा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी करते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान चार पहिया वाहन से आते हुए एक कर को जब रोकने का प्रयास किया तो कार सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। जबकि चार अन्य आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ा गया। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर भर्ती कराया गया है। सभी 06 अभियुक्त गिरफ्तार, दो को लगी गोली, घायल अवस्था में भेजा गया अस्पताल, अभियुक्तों के कब्जे से 04 तमंचा .315 बोर, 06 खोखा कारतूस.315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस.315 बोर, लूट का लैपटॉप व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा