जालौन : पराली में आग लगने से दर्जनों बकरियां झुलसी, पांच की मौत, चरवाहा भी जख्मी

जालौन। कुठौन्द थाना क्षेत्र के कुठौन्द में आज रविवार को सुबह के समय अचानक से अज्ञात कारणों के चलते पराली में आग लग गई। पूरी पराली जल गई। पास में ही बकरियां थीं, जो आग की चपेट में आ गईं। इसमें पाँच बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ बकरियां घायल हो गईं। वहीं, चरवाहा किसान भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बारे में सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने कुठौन्द थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

आग की चपेट में आई पाँच बकरियों की मौत हो गई। घायल बकरियों के लिए पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और घायल बकरियों का इलाज किया जा रहा है।

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृत बकरियों के किसान का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, उन्होंने प्रशासन से मदद करने की मांग की है।

यह भी पढ़े : मथुरा : ग्राम प्रधान ने किया प्लॉट खरीदने गई महिला से दुष्कर्म, पति को नाराज देखकर खा लिया जहर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें