Jammu Kashmir : गुरेज घाटी ताज़ा बर्फबारी के बाद कश्मीर के बाकी हिस्सों से कटी

Jammu Kashmir : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले की गुरेज घाटी मंगलवार को ताज़ा बर्फबारी के बाद घाटी के बाकी हिस्सों से कट गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बांदीपोरा-गुरेज़ मार्ग पर स्थित राजदान टॉप पर लगभग 4 से 5 इंच ताज़ा बर्फबारी हुई जिसके कारण यह महत्वपूर्ण सड़क संपर्क बंद हो गया। बर्फबारी के कारण मार्ग पर कई वाहन फंस गए। हालाँकि क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल की इकाई द्वारा समय पर सहायता प्रदान करने से फंसे हुए यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित रूप से निलका लिया गया।

यह भी पढ़े : Bihar Election : ’25 से 30 हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’, बिहार चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा का नया नारा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें