Jammu Kashmir Cloudburst : किश्वतवाड़ में फटा बादल, मची तबाही! 10 लोगों की मौत, 17 घायल

Jammu Kashmir Cloudburst : जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीज़न के चिशोती गांव में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। यह घटना मचैल माता यात्रा मार्ग पर हुई है और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर चिशौती में बादल फटने के कारण भारी तबाही की आशंका है। हालांकि, अभी जानमाल के नुकसान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन बादल फटने की घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त को सभी बचाव कार्य चलाने के लिए कहा है।

यह घटना वीरवार सुबह करीब 12 बजे के आसपास घटी। हालांकि जम्मू संभाग के कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी लेकिन किश्तवाड़ में हुई तेज बारिश के बीच जैसे ही चिशौती में बादल फटा वहां पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। चिशौती वही स्थान है, जहां से मचैल माता यात्रा शुरू होती है।

इस जगह पर कई लंगर भी लगते हैं। जैसे ही बादल फटा और लोगों ने बाढ़ की स्थिति देखी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागे, लेकिन बाढ़ में कुछ लंगरों में तबाही की सूचना है। कहा जा रहा है कि एक लंगर के टेंट व अन्य सामान भी बाढ़ में बह गया। किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त पंकज कुमार का कहना है कि बादल फटने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद बचाव दल को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है। उनका कहना है कि नुकसान का कुछ देर में जायजा लिया जाएगा। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का कहना है कि उन्हें जैसे ही बादल फटने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत जिला उपायुक्त से संपर्क किया। अभी नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

केंद्रीय मंत्री व ऊधमपुर-डोडा के सांसद डॉ जितेंद्र सिंह ने भी बादल फटने के बाद जिला उपायुक्त से संपर्क किया। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को हर प्रकार के बचाव कार्य चलाने के लिए कहा है। वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के अनुसार बाढ़ की वजह से मचैल यात्रा मार्ग व कई पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़े : कुत्ते को मारने को नहीं कह रहें..! सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की बेंच ने सुरक्षित रखा फैसला, कहा- विवाद न करें, समाधान निकालें

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल