जम्मू-कश्मीर हादसा : लैंडस्लाइड के दौरान मलबे में दबी SDM की गाड़ी, एसडीएम और उनके बेटे की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक दुखद घटना में, रामनगर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) राजिंदर सिंह और उनके बेटे की भूस्खलन में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जब वे अपने परिवार के साथ पैतृक गाँव लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, उनकी कार धर्मारी से सलुख इख्तर नाला इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक भूस्खलन हुआ और उनकी गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई। घटना के बाद, स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

दुर्भाग्य से, जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक SDM राजिंदर सिंह और उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में उनकी पत्नी और दो अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें रियासी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और SDM राजिंदर सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

यह भी पढ़े : इंडिगो फ्लाइट में थप्पड़ कांड! यात्री को आया था पैनिक अटैक तो दूसरे ने जड़ दिए थप्पड़

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें