जाम बना चुनौती : नगर पालिका द्वारा चिन्हित जगह पर ही खड़ा करेंगे ऑटो रिक्शा

भास्कर समाचार सेवा
हापुड। जनपद हापुड़ में जाम की समस्या यातायात पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह भी यातायात की समस्या को दूर करने के लिए रविवार सुबह से ही मुख्य चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी नजर आई। नगर में जाम का मुख्य कारण ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा, मयूरी ही होते हैं। इस दौरान सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात के नियम समझाने के साथ उन्हें यातायात व्यवस्था बनाने में मदद की अपील की। सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ में जाम का मुख्य कारण ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा बनी हुई है आज रविवार सुबह ऑटो रिक्शा चालकों को बताया गया कि नगर पालिका द्वारा ऑटो स्टैंड चिन्हित किया गया है। चालक ऑटो रिक्शा को स्टैंड पर ही खड़ा करेंगे और ऑटो रिक्शा क्रमवार ही लगेंगे साथ ही ऑटो में सवारी भी क्रमवार ही बिठाई जाएंगी। उनको नगर पालिका द्वारा चिन्हित की गई जगह पर ही अपने ऑटो रिक्शा को खड़ा करना है। यातायात का पाठ पढ़ाते हुए ट्रैफिक सीओ स्तुति सिंह ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करता नजर आया तो उसको भविष्य में चालान की कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें