जलशक्ति मंत्री ने नलकूप निर्माण के लिए 40 लाख रुपए की धनराशि किया स्वीकृत, 200 बीघा भूमि पर जल्द दिखेगी हरियाली

[ सिंचाई विभाग के अधिकारी एस एन सिंह ने भूमि पूजन कार्य संपन्न किया ]

  • जमुनापार की बंजर पड़ी 200 बीघा भूमि पर जल्द दिखेंगीं हरियाली

प्रयागराज। जमुनापार क्षेत्र मेजा  के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। जल शक्ति मंत्री ने नलकूप निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।

 तहसील के उरुवा ब्लॉक के उपदौरा मधई का तारा में लगभग 200 बीघा जमीन सिंचाई की समस्या के कारण बंजर पड़ी थी। इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य आरती यादव ने पिछले साल जल शक्ति मंत्री को नलकूप निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। आरती यादव भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी श्यामराज यादव की पत्नी हैँ। पूर्व में भी उन्होंने कई कार्य किया है। दलई का पुरा में 24 लाख की लागत से सार्वजनिक शौंचालय का कार्य निर्माणाधीन है।

रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी एस एन सिंह ने स्थानीय किसानों के साथ नलकूप निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। अधिकारी ने बंजर पड़ी जमीनों का भी निरीक्षण किया।

क्षेत्र के किसान राधेश्याम यादव, फते बहादुर, विजय बहादुर यादव,नेब्बू लाल, रामलाल यादव, संदीप और विवेक यादव सहित अन्य लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के इस प्रयास की सराहना की है। नलकूप के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा मिल सकेगी और बंजर पड़ी जमीन फिर से कृषि योग्य हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई