
मृतक के परिजन
Jalaun : सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पिथऊपुरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरू (35) पुत्र रामजी किसी कार्य से पैदल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थाना सिरसा कलार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।










