
Jalaun : जालौन ग्राम पंचायत सचिवों के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के समर्थन में साथ आए ग्राम प्रधान, धरना प्रदर्शन जारी।
जालौन उरई ग्राम पंचायत सचिवों के संगठन द्वारा उठाई गई मांगों के समर्थन में ग्राम प्रधानों का संगठन भी आ गया है। मुख्य विकास अधिकारी को भेजे गए पत्र में राघवेन्द्र सिंह अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन व अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों की समस्याएं एक समान है। जैसे गौशाला में स्वीकृत टेंडर फर्म द्वारा समय पर भूसा दाना न दिया जाना समय पर धनराशि प्राप्त न होना निरीक्षण के नाम पर दबाव बनाना व शोषण करना आदि प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान न होने तक विकास भवन उरई में सचिवों के धरना प्रदर्शन में भागीदारी दी ओर धरना प्रदर्शन जारी है।
सचिवों का कहा की हम सभी की मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
यह भी पढ़े : आगरा हादसा : दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए गए एक दर्जन लोग नदी में बहे, तीन लोगों की मौत