Jalaun : सामुहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Orai, Jalaun : जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र में एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उस पर मुकदमें में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस पर भी आराेपिताें की गिरफ्तारी न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर शिकायत करते हुए बताया कि यह पूरा मामला रेंढ़र थाना क्षेत्र का है। एक दिसंबर को उसने चार लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की है। वहीं, आरोपित उस पर मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे है। उसे व उसके परिवार को जान-माल के नुकसान की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का आरोप यह भी है कि पुलिस मामले में वांछित मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे उनका हौसला बढ़ हुआ है। अगर उसे और उसके परिवार को कुछ होता हैं तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि एसपी ने उसे आश्वासन दिया है कि उसे न्याय मिलेगा। सभी आरोपित जेल जाएंगे। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाना पूलिस को शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें