Jalaun : ई-रिक्शा–पिकअप टक्कर में दो महिलाओं की मौत

Jalaun : आशीर्वाद होटल से खाना खाकर लौट रहे ई-रिक्शा सवारों को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार झांसी व कानपुर अस्पतालों में चल रहा था। इसमें से एक घायल महिला ने पहले ही दम तोड़ दिया था और देर रात्रि एक और घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 29 नवंबर 2025 को आशीर्वाद विवाह गृह में शादी में शामिल होने के बाद अपने घर, मोहल्ला पटेल नगर सागर तालाब के पास निवासी सत्य प्रकाश द्विवेदी उर्फ सद्दू अपने परिवार सहित ई-रिक्शा से वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें झांसी और कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था।

गंभीर रूप से घायल एक महिला की झांसी में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं, सत्य प्रकाश द्विवेदी की पत्नी राजकुमारी उर्फ मुटरो उम्र लगभग 55 वर्ष का इलाज कानपुर अस्पताल में चल रहा था, लेकिन देर रात्रि राजकुमारी ने भी जिंदगी की जंग हार दीं और उनका निधन हो गया। जैसे ही यह सूचना मोहल्ला पटेल नगर सागर तालाब में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें