जालौन: कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले एट व रेढ़र थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

जालौन: कानून ब्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर ईमानदार पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार निगाह हर टेढ़ी रहती है। यहीं कारण है कि पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार की गाज दो थानाध्यक्षों पर गिरी दोनों को उन्होंने पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है।

कर्तव्यपरायणता व ईमानदारी की मिशाल कायम करने वाले जालौन पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए कि हर पीड़ित को न्याय मिले उस नक्शे कदम पर चल रहे है। यहीं कारण है कि वह जनपद के हर थाने के पुलिस कर्मियों पर पल-पल की निगाह रखते है तथा कमी पाये जाने पर तत्काल दंडित करने का भी काम करते हुए देखे जा सकते है। सूत्रों की अगर मानें तो ईमानदार और कर्मठ पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार के दरवार में जो भी पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पहुंचता है उसकी समस्या का निस्तारण करने के लिए संबंधित को आदेशित भी तत्काल करते है। जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सके। इसमें ढिलाई बरतने वालों पर विभागीय कार्यवाही करने में संकोच भी नहीं रखते है।

यहीं कारण है कि एट थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह व रेढ़र थानाध्यक्ष नीलम सिंह पर कार्यवाही करते हुए दोनों को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाये जाने का काम पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने कर दिखाया है। जबकि थानाध्यक्ष एट के रुप नई तैनाती पंकज पांडेय को दी गयी है जबकि रेढ़र थानाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार सिंह को तैनात किया गया। है। बताते चले कि विनोद कुमार सिंह मुख्यालय गल्ला मंडी चौकी के अलावा कोंच बस स्टैंड उरई पुलिस चौकी व जगम्मनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी रहे हैं जिनके सफल कार्यकाल को देखते हुए रेढ़र थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सौपी गयी है एवं पुलिस लाइन से रामशंकर कटियार को रेंढ़र थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत, दर्जनों अब भी मलबे में
https://bhaskardigital.com/tragic-accident-in-jhalawar-rajasthan-5-children-died-due-to-collapse-of-school-roof-dozens-still-trapped-in-the-rubble/

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी, 200 से अधिक सड़कें बंद, करोड़ों का नुकसान
https://bhaskardigital.com/heavy-rain-and-landslide-wreak-havoc-in-himachal-more-than-200-roads-closed-loss-worth-crores/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल