जालौन : चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों ने महिला को पीटकर किया घायल, जेवर नगदी लेकर हुए फरार


जालौन : रेंढ़र थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसे चोरों ने अकेली महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया और फिर घर में रखे जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह होने पर ग्रामीणों ने महिला को घर में घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना रेंढ़र थाना क्षेत्र के ईगुई गांव की है, जहां 65 वर्षीय महिला अभिलाषा घर में अकेली थीं। रात में खाना खाकर वह सो गई थीं। इसी बीच आधा दर्जन बदमाश घर में घुस आए। आहट पाकर महिला जाग गईं, जिस पर बदमाशों ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीन ली और घर में रखी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए।

सुबह जब ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां परिजन भी पहुंच गए।

मामले को लेकर सीओ माधौगढ़ ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

वहीं, घायल महिला का हालचाल जानने पहुंचे जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने भी जल्द मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन