जालौन : यमुना नदी का जल स्तर 12 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा

जालौन। राजस्थान में डैम से पानी छोड़ने की वजह से बीते 24 घंटे के दौरान यमुना नदी का कालपी में जल स्तर करीब 12 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर बढ़ कर 99.30 मीटर पर पहुंच गया है।

केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 25 जून से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार की सुबह कालपी मे जलस्तर 99.30 मीटर से अधिक हो गया था। इस प्रकार यमुना नदी में 12 से 15 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है कालपी मे खतरे का निशान 108 मीटर पर दर्ज हैं।विभागीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यमुना नदी की बाढ़ से बचाव के लिये स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अहमदाबाद रथ यात्रा में मचा हड़कंप, बेकाबू हाथी से भगदड़ देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली