Jalaun : IGRS पोर्टल पर तहसील कोंच ने पूरे प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

Jalaun : जालौन की तहसील कोंच ने आईजीआरएस पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि तहसील स्तर पर शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह के नेतृत्व में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। अधिकारियों ने शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए जनसमस्याओं का समाधान शीघ्रता और संवेदनशीलता के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप तहसील कोंच प्रदेश की अन्य तहसीलों के बीच अग्रणी रही।

इस उपलब्धि पर जनपद प्रशासन एवं तहसील अधिकारियों की सराहना की जा रही है। यह उपलब्धि जनसुनवाई प्रणाली में सुधार और शासन के समाधान में संवेदनशीलता के लक्ष्य की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें