
Jalaun : डकोर थाना क्षेत्र में एक किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने यह कदम उठाया। घर के अंदर किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान अन्नु, पुत्री रामपाल, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।










