
उरई, जालौन। बिगत दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी महिला सभा की नेत्रियों ने जगह जगह प्रदर्शन कर दिल्ली मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इसी मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी महिला सभा जालौन की जिला अध्यक्षा कुसुमलता सक्सेना के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने कानपुर रोड मेडीकल चौराहा उरई पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाली दिल्ली राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता ने देश की तीसरे नम्बर की राजनैतिक पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जो अमर्यादित टिप्पणी की है वो महिला सभा की कार्यकत्रियां बर्दाश्त नहीं करेगी।
रेखा गुप्ता ने असंवैधानिक शब्द का प्रयोग कर मुख्यमंत्री पद की गरिमा को तार तार किया है उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगनी चाहिए। महिला सभा की कार्यकत्रियों ने दैनिक जागरण अखबार के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अखबार जलाकर संकल्प लिया कि कोई भी सपा महिला कार्यकत्री दैनिक जागरण अखबार को नहीं खरीदेगी और न ही विज्ञापन देगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला सभा कुसुमलता सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष मांडवी निरंजन, प्रदेश सचिव रश्मि पाल,रेखा परिहार,मीरा राठौर,प्रतिमा शर्मा,माया पाल,पुष्पलता चौधरी,संतोषी प्रजापति, विनीता वर्मा,वर्मा अनुराधा कठेरिया,गुड्डी निरंजन, कुसुम दुबे, सीमा सिंह, प्रतिभा शर्मा, माया पाल, मंजू पहारिया, सुदामा,नूरी वानो सहित दर्जनों समाजवादी महिला सभा की कार्यकत्रियां शामिल रहीं।