
जालौन : चुर्खी थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 98 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान शत्रुघन सिंह पुत्र किशन कुमार, निवासी ग्राम सतरहजू, थाना चुर्खी के रूप में हुई है।
चुर्खी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली। अभियुक्त शत्रुघन सिंह संदिग्ध हालत में घूमता पाया गया। जब पुलिस ने तलाशी ली तो 1 किलो 98 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा गांजे की तस्करी की दिशा में अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
चुर्खी थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि नशा मुक्त समाज की दिशा में अभियान लगातार जारी है। नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।