Jalaun : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज, प्रशासन ने यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

Jalaun : जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक) के अन्तर्गत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ शहर की यातायात व्यवस्था को सृदृढ़ रखने के रुप में मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु चौराहे-चौराहे जाकर वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया, जिसमें समस्त वाहन चालकों को अपने वाहन के समस्त वैध प्रपत्रों के साथ वाहन का संचालन करने, अपना वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर चलने, अपनी लेन में चलने, नशा करके वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने की सलाह दी गयी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० देवेंद्र भिटौरिया द्वारा स्वयं उक्त पहल को बढ़ावा देते हुए एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं को चौराहे-चौराहे जाकर मनोवल बढ़ाया गया। उक्त कार्यक्रम में सुरेश कुमार वरि०-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा०/प्रर्व०), राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन।), विनय कुमार पाण्डेय यात्रीकर / मालकर अधिकारी व बीर बहादुर प्रभारी यातायात की अहम भूमिका रही। उक्त राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 01 जनवरी, 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक मनाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें