Jalaun : DM ने खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को समय पर आपूर्ति के निर्देश दिए

Jalaun : सोमवार को जिले में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह के साथ जुझारपुरा सोसाइटी और क्रय-विक्रय खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, खाद के उठान और वितरण प्रणाली की जांच की और समय से किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सीधे किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सोसाइटी के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन स्टॉक और वितरण की अपडेटिंग सुनिश्चित की जाए और किसानों को खाद मिलने में कोई परेशानी या किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमें किसानों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कृषि कार्य के लिए खाद उनकी पहली आवश्यकता है। इस दौरान सचिव प्रियंका पांडे, विनोद कुमार, राजकुमार शर्मा, आंकिक, राजेश शुक्ला, महेंद्र झा, राम अनुग्रह, बिमल कुमार, यागिक सहित किसान तिलक कुशवाहा, अखलेश, राहुल, दुर्गेश, चंद्रपाल, रामपाल, मानवेंद्र और अन्य कई किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

Today Gold Rate : सर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें