
जालौन : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जेल चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सकों से दवाओं की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।
इसके साथ ही, जेल में संचालित शैक्षणिक व व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र पहरेदारी प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी जांची गई। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक नीरज देव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: कासगंज : गृह क्लेश से आहत युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
कन्नौज : सीएचसी में महिला होमगार्ड के साथ अभद्रता, घायल बालिका का घंटों नहीं हुआ मेडिकल