जालौन : प्रकृति का संरक्षण, हर व्यक्ति का कर्तव्य विधायक बोले, एक व्यक्ति एक वृक्ष जरूरी

जालौन : हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान के तत्वावधान में कोंच ब्लॉक की ग्राम पंचायत पचीपुरी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन, महेंद्र निगम एडवोकेट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार, कृपा शंकर द्विवेदी, और बच्चू महाराज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा सड़क किनारे वृक्षारोपण किया गया, जिसमें उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वृक्षों के पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि यदि प्रकृति को बचाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वहीं विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं, इनकी देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है।

महेंद्र निगम एडवोकेट ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। मानव जीवन और प्रकृति का गहरा रिश्ता रहा है। वृक्षों से ही हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गांव व क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली : मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
https://bhaskardigital.com/delhi-murder-by-stabbing/

राजधानी दिल्ली में सफाई व्यवस्था चरमराई,लोगों में बढ़ रही है आक्रोश
https://bhaskardigital.com/collapsed-in-the-capital-delhi/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज