Jalaun : नेशनल हाईवे के पास गड्ढे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस घटना की जांच में जुटीं

Jalaun : जालौन के आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-27 के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईवे किनारे बने एक गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों की नजर गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रथम दृष्टया शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा है, हालांकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है और शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें