जालौन : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

जालौन। सिरसा कलार थाना क्षेत्र में यमुना नदी से मछली का शिकार कर लौट रहे दो युवक सामने आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गए, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरसा कलार थाना क्षेत्र के रायपुर जीत मऊ के पास यमुना नदी से से दो युवक मछली का शिकार कर लौट रहे थे। जैसे ही वह जखा बंबी के पास पहुंचे तभी कालपी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम धर्मेंद्र पुत्र जगदीश बाथम निवासी मोहल्ला फर्दनवीस जालौन उम्र 48 वर्ष बताया गया है।

वहीं, मृतक का नाम लंघाटे पुत्र स्वर्गीय मंटोले उम्र 50 वर्ष जो कि मोहल्ला फर्द नबीस से जालौन का ही निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : सैन फ्रांसिस्को टू मुंबई : एयर इंडिया का प्लेन बीच रास्ते में खराब! कोलकाता में आपात लैंडिंग

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा