Jalaun : कदौरा थाने में तैनात सिपाही पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

Jalaun : भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कदौरा थाने में तैनात रहे सिपाही राजकिशोर भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जांच में यह पाया गया कि सिपाही राजकिशोर भदौरिया ने अपने कार्यकाल के दौरान 64 लाख 85 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है।


जांच रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति का 50.19 प्रतिशत हिस्सा अवैध पाया गया है। झांसी इकाई द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी, जिसके बाद थाना कदौरा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें