
प्रयागराज। विकास खंड जसरा के जारी जल निगम की दूषित जल आपूर्ति का पानी पीने से स्थानीय लोग बीमार हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद लोकल विभाग द्वारा पाइपलाइन की खराब स्थिति का सुधार नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण घरों में नल के जरिए दूषित पानी पहुंच रहा है।
स्थानीय संजय मोदनवाल ,जितेंद्र केसरवानी (बबलू ), राजा राम सोनी, सतीश मोदनवाल, रोहन केसरवानी, सिंटू केसरवानी, राजेश केसरवानी, मुन्ना केसरवानी, प्रमोद केसरवानी, मोनू सोनी, शुभम केसरवानी, दीपक केसरवानी समेत अन्य लोगो ने बताया कि कई महीने से जारी बाजार जल निगम की जल आपूर्ति से दुर्गंध रहित नाली का पानी आ रहा है। कहीं पाइप लाइन लीक होने से जल निगम की पाइप लाइन में नाली का पानी आ रहा है। जिससे स्थानीय लोग पीकर बीमार हो रहे हैं।
इन स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि दूषित जल आपूर्ति के कारण लोगो को पीने का पानी नही मिल रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में स्थानीय लोग आरो फिल्टर पानी खरीद कर पी रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नही जा रहा है।