Jaipur : नौ सम्पतियों पर कार्रवाई कर वसूला 12.34 लाख रुपये का नगरीय विकास कर

Jaipur : नगर निगम द्वारा सिविल लाइंस जोन में नगरीय विकास कर की बकाया राशि वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में मंगलवार को सिविल लाइंस जोन क्षेत्र में स्थित नौ संपत्तियों पर बकाया नगरीय विकास कर की राशि की वसूली की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संपत्तियों पर बकाया राशि जमा कराने केे लिए कुर्की की प्रक्रिया अपनाई गई।

जोन उपायुक्त देवानंद शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान इनमें से पांच संपत्तियों के मालिकों द्वारा मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई गई, जिससे नगर निगम को कुल 12,34,145 की राजस्व प्राप्ति हुई। शेष चार संपत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की, सीज की कार्रवाई की गई। संबंधित संपत्तियों पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ब्याज एवं पेनल्टी सहित बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने कहा कि नगर निगम के बकाया नगरीय विकास कर की वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। समय पर नगरीय विकास कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की एवं सीज की कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें