छात्रा की मौत से फिर सुर्खियों में जादवपुर विश्वविद्यालय, ‘बाॅय फ्रेंड’ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर उठाए सवाल

कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय में एक छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। देर रात झील से अचेत अवस्था में छात्रा अनामिका मंडल को बरामद किया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं। आखिर इतनी रात को वह झील के पास क्या कर रही थी और उसकी मौत कैसे हुई?

छात्रा की मौत के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर उसके ‘पुरूष मित्र’ अत्रि भट्टाचार्य का इशारों से भरा पोस्ट सामने आया। अनामिका के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे प्यार में जरूर कोई कमी थी। मेरे पिछले जन्म का कोई पाप था। इसलिए सिर्फ मुझे नहीं, सबको छोड़कर चली गई। अब कोई बात नहीं होगी, न हंसी। मुझे इस नरक से भी ले जा सकती थी मिष्टु।”

गुरुवार देर रात विश्वविद्यालय के चार नंबर गेट के पास झील से अनामिका को अचेत हालत में पाया गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल अत्रि अस्पताल में भर्ती हैं। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनकी अनामिका से कोई बातचीत नहीं हुई थी। वह झील के पास गई थीं या क्यों गई थीं, यह भी उन्हें नहीं पता।

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए अत्रि से भी पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़े : मेरठ में मुजरे की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! कोठे पर देह व्यापार करते मिली महिलाएं व बच्चियां, पास में ही है चौकी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें