
नारनाैल। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के गांव ढाणी बास किरारोद निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान धर्मवीर सिंह सहारनपुर के पास सड़क हादसे में माैत हाे गई। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार को वीर जवान का पार्थिव शरीर नारनौल के रास्ते जैसे ही गांव लहरोदा पहुंचा तो वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके सम्मान में गांव बास तक यात्रा निकाली। इस सम्मान यात्रा में भारत माता के जयकारे गूंजे। लोगों ने उनके सम्मान में नारे लगाए। गांव बास में पहुंचने पर पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान के बेटे ने बलिदानी को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
परिवारजनों ने बताया कि जवान धर्मवीर रविवार को अपने साथी के साथ मसूरी से बाइक पर सवार होकर रुड़की दवा लेने जा रहे थे। वे छुटमलपुर बाईपास के पास पहुंचे तो बाइक अचानक से फिसल गई। जिससे दोनों जवान गिर गए। जिसमें धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह रविवार को वीरगति काे प्राप्त हाे गए। धर्मवीर सिंह मसूरी में तैनात थे। वह आईटीबीपी एकेडमी, मसूरी से अटैच थे। शहीद धर्मवीर सिंह के दो बच्चे हैं जिनमें बड़ा बेटा 13 साल का है और लड़की 11 साल की है। परिजनों ने बताया कि धर्मवीर की पत्नी सात माह की गर्भवती है।