ISRO ने लॉन्‍च किये 16 सैटेलाइट, अन्वेषा से दुश्मन की हर हरकत पर होगी नजर

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल के पहले मिशन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने 260 टन वजनी पीएसएलवी-सी62 रॉकेट के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अन्वेषा सहित कुल 15 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किए।

यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। मिशन के तहत मुख्य उपग्रह अन्वेषा के साथ 14 अन्य सह-उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया। इनमें घरेलू और विदेशी, दोनों तरह के सैटेलाइट शामिल हैं।

यह मिशन इसरो की कमर्शियल इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के माध्यम से किया गया है। अन्वेषा उपग्रह भारत की निगरानी और पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगा। इसकी मदद से सीमाओं पर गतिविधियों और दुश्मन की हर हलचल पर सटीक नजर रखी जा सकेगी।

इस सफल लॉन्च के साथ इसरो ने अंतरिक्ष तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें