महाराष्ट्र में बदल गया इस्लामपुर का नाम, अब ‘ईश्वरपुर’ नाम से जाना जाएगा शहर

Maharashtra : महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘ईश्वरपुर’ किया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने इस नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। इस्लामपुर नगर परिषद ने 4 जून 2025 को इस प्रस्ताव को पारित किया था, जिसे डाकघर और रेलवे अधिकारियों ने भी समर्थन दिया है। 

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) ने इस प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। यह फैसला भारत सरकार के गृह मंत्रालय के 13 अगस्त 2025 के पत्र के आधार पर लिया गया है। 

विभाग के अनुसार, नया नाम ‘ईश्वरपुर’ तय किया गया है। इसका देवनागरी और रोमन वर्तनी दोनों ही मान्य हैं, और लिप्यंतरण भारतीय ध्वनियों के अनुसार डायक्रिटिक्स पद्धति से किया गया है। विभाग ने सुझाव दिया है कि नाम परिवर्तन का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसकी प्रति देहरादून स्थित मुख्य कार्यालय और पुणे के महाराष्ट्र एवं गोवा भू-स्थानिक निदेशालय को भेजी जाए।

इस निर्णय को सांगली जिले की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं का सम्मान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह बदलाव क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संजोने और उसकी पहचान को मजबूत करने का प्रयास है। 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीक्षण सर्वेक्षक तुषार वैश्य ने इस संबंध में पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि गजट अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए। इसके साथ ही, यह जानकारी गृह मंत्रालय, भारत के महासर्वेक्षक कार्यालय, पश्चिमी क्षेत्र जयपुर और पुणे निदेशालय को भी भेज दी गई है।

यह भी पढ़े : शादी से किया इनकार तो युवती को मार दी गोली, कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें