
Elvish Yadav News : गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी इशांत उर्फ ईशू गांधी है, जिसे फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिया है।
17 अगस्त को, आरोपी ने एल्विश यादव के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान, आरोपी ने पुलिस टीम पर पिस्तौल से छह से अधिक राउंड फायर किए।
इस घटना के समय, एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर फायरिंग के दौरान, गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल पर लगीं। परिवार के अन्य सदस्य घर में थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए।
यह मामला हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया से जुड़े मामले से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। दरअसल, एल्विश यादव भी राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। पिछले महीने, राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली थी।
यह भी पढ़े : पुतिन से मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा- ‘दूसरे विश्वयुद्ध के बाद भारत-रूस संबंध दुनिया में सबसे स्थिर’