अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन के क्रैश के पीछे कोई साजिश तो नहीं…? जांच शुरू

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन के क्रैश के पीछे कोई साजिश तो नहीं…? जांच शुरू

अहमदाबाद में एयर इंडिया का जो प्लैन क्रैश हुआ है उसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी इस नजरिये से जांच शुरू हो गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने उन संदिग्धों की पहचान के लिए काम तेज कर दिया, जो विमान या एयर इंडिया के खिलाफ किसी कारणवश साजिश रच सकते थे। इस दौरान, एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया, जो विमान के रनवे के पास पाया गया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी से भी कुछ ठोस सबूत नहीं मिल सके।

उधर, जांच के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने दिल्ली से एक विशेष टीम अहमदाबाद भेजी है, और बोइंग की तकनीकी टीम भी सहायता कर रही है. विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) बरामद करने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस आयुक्त जीएस मलिक से बात कर केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार, पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस उड़ान में सवार थे, जिसने हादसे को और गंभीर बना दिया और घटना के पीछे साजिश को भी जोड़कर देखा जा रहा।

2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत

केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

हादसे में मारे गए एक व्यक्ति का शव फुटपाथ पर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला।
हादसे में मारे गए एक व्यक्ति का शव फुटपाथ पर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला।
हादसे में बुरी तरह घायल और झुलसे हुए लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया।
हादसे में बुरी तरह घायल और झुलसे हुए लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया।

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

  1. सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं:विमान हादसे में घायलों का इलाज जारी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर है।

3. उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना:बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी। 

4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। 

पायलट ने आखिरी समय पर Mayday कॉल किया था

विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी मौके पर मे-डे (May day) कॉल दिया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कॉल है, जिसे पायलट उस स्थिति में भेजता है जब विमान गंभीर संकट में हो और उसे इमरजेंसी हेल्प की जरूरत हो।

Mayday शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द “m’aidez” से हुई है, जिसका अर्थ होता है “मदद कीजिए (Help me)”। इसे तीन बार दोहराया जाता है — “Mayday Mayday Mayday”

विमान जिस बिल्डिंग पर गिरा, उसमें 50-60 डॉक्टर थे

एयर इंडिया का विमान जिस बिल्डिंग से टकराया, वह इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। जानकारी के मुताबिक यहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। इससे सटे ब्लॉक में रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे।

\हादसे के तुरंत बाद इमारत धूल और धुएं के गुबार में दब गई

प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल

पैसेंजर प्लेन में 242 यात्री और क्रू सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।

एअर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 1800-5691-444 है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा