ईरान से पहले अमेरिका ने इन 5 देशों से लड़ा था युद्ध, एक देश से डरकर वापस बुलाई थी सेना

America War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों एक के बाद एक, छोटे देशों के विवादों के बीच आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। फिर चाहे, भारत और पाकिस्तान के बीच का युद्ध हो, या फिर रूस और यूक्रेन के बीच कभी युद्ध को बढ़ावा देने या फिर कभी समझौता कराने का आश्वासन देना है, सभी देशों के विवादों में ट्रंप अपनी उपस्थिति दर्ज करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

हालिया वक्त की बात करें तो डोनाल्ड ट्रंप ने पहले वेनेजुएला के सर्वोच्च नेता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ईरान में चल रहे प्रदर्शन में भी अमेरिकी हमले करने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को गोली मारने व फांसी देने की स्थिति में ईरान में हमला करने की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हमले हुए तो अमेरिका ईरान में एयरस्ट्राइक करेगा। जिसके बाद ईरान में युद्ध के सायरन बजने लगे हैं। भारत ने ईरान में रह रहें भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है, जिसमें कहा गया है कि ईरान में रह रहें भारतीय तुरंत वहां से निकलें।

बता दें, इससे पहले अमेरिका ने भी ईरान में रहे रहें अमेरिकी लोगों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लिखा गया कि अमेरिकी छात्र तुरंत ईरान को छोड़ दें, कभी भी हमला हो सकता है।

अमेरिका ने इन देशों के साथ किया युद्ध

आईए जानते हैं कि अगर अमेरिका ईरान से युद्ध करता है तो इसके क्या परिणाम हो सकते है? लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि अमेरिका ने अबतक कितने देशों के साथ युद्ध करने का प्रयास किया और उन देशों के साथ क्या हुआ?

ब्रिटेन से जन्मा था अमेरिका

एक समय था जब अमेरिका ब्रिटेन का हिस्सा था, 1776 में अमेरिका को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। इसके बाद से ही उसने 100 से अधिक युद्धों में भाग लिया। सबसे पहले, 1785 में अमेरिका और अल्जीरिया के बीच संघर्ष हुआ। उस समय अमेरिका की सेना इतनी मजबूत नहीं थी, इसलिए उसे अल्जीरियाई समुद्री डाकुओं से अपने 53 जहाज और 180 नाविकों को छुड़ाने के लिए सालाना 21,600 डॉलर का टैक्स देना पड़ा। इस संघर्ष के बाद 1794 में नौसेना का गठन हुआ।

1812 में ब्रिटेन से युद्ध करने में असफल रहा अमेरिका

अमेरिका ने ब्रिटेन के खिलाफ 1812 में युद्ध की घोषणा की। यह युद्ध मुख्य रूप से अमेरिका के ब्रिटेन के साथ व्यापार, नाविकों की जबरन भर्ती और ब्रिटिश पाबंदियों के कारण हुआ। इस युद्ध में अमेरिका ने कनाडा पर हमला करने की कोशिश की, जो असफल रही। 1814 में ब्रिटेन ने अमेरिका के व्हाइट हाउस समेत कई मुख्य भवनों को आग लगा दी।

1866 के रेड क्लाउड युद्ध में अमेरिका को हुआ था नुकसान

1866 में रेड क्लाउड युद्ध हुआ, जिसमें अमेरिकी सेना और उत्तर-मध्य व्योमिंग की स्वदेशी जनजातियों के बीच लड़ाई हुई। इसमें 81 अमेरिकी सैनिक मारे गए। 1868 में फोर्ट लारमी की संधि के जरिए शांति बनी।

ताइवान से युद्ध में भी अमेरिका हारा था

1867 में अमेरिका और ताइवान के बीच भी संघर्ष हुआ। अमेरिका ने ताइवान की मूल जनजाति पाइवान के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन यह भी अमेरिकी फौज के लिए हार का कारण बना। पाइवान guerrilla युद्ध लड़ रहे थे, जिससे अमेरिका को नुकसान हुआ।

वियतनाम से युद्ध में अमेरिका को मिली थी शर्मनाक हार

1955 से 1975 तक अमेरिका ने वियतनाम में युद्ध लड़ा। यह युद्ध उत्तरी वियतनाम (चीन समर्थित) और दक्षिणी वियतनाम (अमेरिका समर्थित) के बीच था। अमेरिका को इस युद्ध में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अंत में 1973 में अमेरिकी सैनिकों ने वापस लौटना शुरू किया और 1975 में उत्तरी वियतनाम ने दक्षिणी वियतनाम पर कब्जा कर लिया।

अफगानिस्तान से युद्ध में अमेरिका ने सेना को वापस बुलाया

2001 में 9/11 के आतंकवादी हमलों के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में हमला किया। शुरुआत में तालिबान को खदेड़ा गया, लेकिन बाद में तालिबान ने अपने पैर पसार लिए। 2011 में ओसामा बिन लादेन मारा गया, और 2014 में अमेरिका ने अपने सैनिक वापस बुलाने का ऐलान किया। 2020-21 में अमेरिका ने तालिबान के साथ समझौता किया, जिसके तहत सेना की वापसी पूरी हुई। इसके बाद तालिबान ने फिर से पूरे देश पर कब्जा कर लिया।

इन युद्धों के आधार पर क्या डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी सेना ईरान को तबाह करने की क्षमता रखती है? वैश्विक स्तर पर इस सवाल पर चर्चा हो रही है। चूंकि, अगर अमेरिका का युद्ध ईरान के साथ होता है तो ईरान अकेला नहीं रहेगा, बल्कि इस्लामिक कंट्री ईरान के समर्थन में उतरेंगी। ऐसे में अमेरिकी सेना को ईरान के साथ कई और इस्लामिक देशों की युद्ध शक्तियों का भी परिक्षण करना होगा।

यह भी पढ़े : UP : फ्लैट में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, कमरे में न्यूड मिले युवक-युवतियां; बिखरे पड़े थे कॉन्डम

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें