
आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला है और अब उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक नया इतिहास रच दिया है। जैसे ही सूर्या ने इस मुकाबले में 17 रन पूरे किए, उन्होंने इस सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही वो आईपीएल 2025 में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए दो बार 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने 2010 में 618 रन बनाए थे, लेकिन वो किसी और सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे।
सूर्यकुमार ने 2023 में भी 605 रन बनाए थे और अब 2025 में उन्होंने एक बार फिर यह उपलब्धि हासिल कर ली है। इस तरह उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुंबई इंडियंस के लिए दो बार 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है।
अब तक के सर्वाधिक रन बनाने वाले MI बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए किसी एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। 2010 में सचिन ने 618 रन बनाए थे, लेकिन अब सूर्या इस आंकड़े को पार कर चुके हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन:
- सूर्यकुमार यादव – 619+ रन (आईपीएल 2025)
- सचिन तेंदुलकर – 618 रन (आईपीएल 2010)
- सूर्यकुमार यादव – 605 रन (आईपीएल 2023)
- सचिन तेंदुलकर – 553 रन (आईपीएल 2011)
- लेंडल सिमंस – 540 रन (आईपीएल 2015)
यह भी पढ़ें: ईरान जाकर गिड़गिड़ाए पाक पीएम शहबाज शरीफ, बोले- ‘हम भारत से बात करने को तैयार’