
इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली के पास बुधवार रात एक दर्दनाक नाव दुर्घटना हुई है। बताया गया है कि जावा से बाली की ओर जा रही एक नाव डूब गई, जिसमें सवार कुल 65 लोगों में से चार की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग अभी भी लापता हैं।
वहीं, 23 यात्री सुरक्षित बच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बाली के पास हुए इस हादसे की जानकारी बुधवार रात करीब 11:20 बजे मिली। जावा स्थित एजेंसी के अनुसार, यह नाव इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा से बाली के प्रसिद्ध हॉलिडे स्थल की ओर यात्रा कर रही थी। नाव में कुल 53 यात्री और 12 यात्री चालक दल के सदस्य सवार थे।
बचाव दलों और अधिकारियों ने बताया कि नाव का मेनिफेस्ट डेटा में ये संख्या दर्ज थी। सुराबाया खोज एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि घटना के समय नाव डूब गई, और इसके बाद से ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नाव के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय मौसम की खराब स्थिति या तकनीकी खराबी को इसकी वजह माना जा रहा है।
मौके पर मौजूद बचाव दलों ने तुरंत ही राहत और खोज अभियान चलाया। अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है, और तलाश एवं बचाव दल लापता यात्रियों की खोज में जुटे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
यह घटना इंडोनेशियाई तटरेखा और नाव सेवा के सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर रही है। अधिकारियों ने यात्रियों को सतर्क रहने और नाव की सुरक्षा जांच करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय प्रशासन और नेवी के साथ-साथ तटरक्षक बल भी घटना स्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।