Indigo Flight  : एयरपोर्ट्स पर हाहाकार के बाद DGCA ने वापस लिया नियम, पायलट एसोसिशन ने जताई आपत्ति

Indigo Flight : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों में लगभग 500 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि आज भी 400 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने हंगामा किया और अपनी यात्रा स्थगित होने पर नाराजगी जताई।

उड़ानों में हो रही रुकावटों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जम्मू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अगले सात दिनों के लिए 72 सीटों वाला एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का फैसला किया है। यह कोच आज रात से सेवा में शामिल होगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है।

सरकार ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, मंत्री राम मोहन नायडू के निर्देश पर इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने और देरी के मामलों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। DGCA ने भी निरीक्षकों के माध्यम से एयरलाइन की उड़ान संचालन प्रक्रिया की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से आज सभी घरेलू उड़ानें रात 11:59 बजे तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को फ्लाइट रीबुकिंग, रिफंड, होटल और भोजन की सुविधा देने की जानकारी दी। वहीं, एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने DGCA द्वारा इंडिगो को दी गई छूट पर कड़ा ऐतराज जताया है, उनका कहना है कि यह सुरक्षा मानकों के खिलाफ है।

देशभर में इंडिगो की उड़ानों का डेटा यह है: मुंबई से 104, गोवा से 30, बेंगलुरु से 102 और अहमदाबाद से 80 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। दिल्ली से चलने वाली सभी उड़ानें आज कैंसिल की गई हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने भी इस स्थिति पर अपनी नाराजगी जताई।

इस बीच, DGCA ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) नियम में ढील देते हुए क्रू मेंबर्स के वीकली रेस्ट का नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया है। इसके चलते इंडिगो की ऑपरेशनल समस्याओं को जल्द हल करने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें