भारतीय यात्रियों को मिली राहत, नेपालगंज प्रशासन ने नया नोटिफिकेशन वापस लिया

बहराइच, रुपईडीहा। भारतीय पर्यटकों की बढ़ती परेशानी और दैनिक भास्कर द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद नेपालगंज यातायात व्यवस्था कार्यालय ने नया नोटिफिकेशन वापस ले लिया है। अब भारतीय वाहन चालक और यात्री पहले की तरह साधारण एंट्री कर नेपालगंज में प्रवेश कर सकेंगे। रूट परमिट को लेकर लागू की गई नई प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

बीते दो दिनों से जमुनहा बॉर्डर पर बिना प्रचार–प्रसार लागू की गई नई परमिट व्यवस्था के कारण भारतीय पर्यटक परेशान हो रहे थे। सीमाई क्षेत्र पर न तो कोई सूचना बोर्ड लगाया गया था और न ही इंट्री पॉइंट पर नियमों की स्पष्ट जानकारी दी गई थी, जिसके चलते नेपालगंज पहुंचते ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जाने की शिकायत मिली थीं।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद मामला प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया गया। पर्यटकों और भारतीय नागरिकों की लगातार बढ़ती नाराजगी को देखते हुए नेपालगंज यातायात कार्यालय ने देर रात नई व्यवस्था को वापस ले लिया। अब सीमा पार करने वालों पर किसी भी नई प्रक्रिया का दबाव नहीं रहेगा। यात्री अब उसी तरह साधारण एंट्री कर सीमा पार कर सकेंगे, जैसे पहले करते थे। रूट परमिट की अनिवार्यता नहीं रहेगी । पर्यटक वर्ग ने इसे बड़ी राहत बताते हुए प्रशासन का आभार जताया है।

यह भी पढ़े : ‘सर! मैं आपकी बेटी जैसी हूं, प्लीज छोड़ दीजिए…’ अकेला पाकर शिक्षक छात्रा से करता रहा रेप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें