शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा भारत-तिब्बत समन्वय संघ

  • राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक हस्तियों से मिलकर अखंड भारत की पुनर्स्थापना को जगाएगा संघ
  • 30 मई तक सबको 10-10 सदस्य बनाने हैं

लखनऊ । भारत तिब्बत समन्वय संघ शीघ्र ही सनातनियों के लिए शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करेगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं को शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। स्थानीय गोमती नगर के विनय खंड में होटल टोक्यो में आयोजित संघ की एक विशेष बैठक में तेजपुर (असम) से पधारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह की अध्यक्षता में इस विशेष बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, राष्ट्रीय प्रभारी (प्रकाशन प्रभाग़) धर्मेंद्र भैया जी, राष्ट्रीय सह मंत्री (मूल) राज नारायण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह, युवा विभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) डॉ आशीष सिंह आदि ने मदन मोहन सिंह का अभिनंदन किया। उन्हें महाभारत युद्ध में कृष्ण भगवान का अर्जुन को गीता उपदेश वाला मोमेंटो प्रदान किया गया, जो कुरुक्षेत्र से आया था।

बैठक में सांगठनिक सुदृढ़ता के लिए तय किया गया कि प्रत्येक सदस्य आगामी 30 मई तक 10-10 सदस्य बनाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं का शिष्ट मंडल अपने-अपने जिले के विधायकों, सांसदों, राज्य सरकार के मंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री, मेयरों,नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, सभापतियों, साधु संतों, राजनीतिक दलों के प्रमुख लोगों एवं सांस्कृतिक, धार्मिक हस्तियों से भी मिलना प्रारंभ करें। शिष्ट मंडल का निर्माण प्रांत अध्यक्ष करेंगे। यह भी तय किया गया कि बीटीएसएस के कार्यालय आपसी सहयोग से खोले जाएं। इस बीच, 26-27 जून को अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं का अयोध्या दर्शन व भ्रमण कार्यक्रम तय हुआ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने भी आश्वस्त किया कि तेजपुर (शोणितपुर) में अथवा गुवाहाटी में एक कार्यालय स्थापित करने का शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह द्वारा लाए गए असम के प्रसिद्ध गोमुशा (गमछा) से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। होटल टोक्यो के प्रबंधन का कार्य देख रहे और जिला उपाध्यक्ष (युवा विभाग) नीरज सिंह के विशेष योगदान की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती, परम पूज्य रज्जू भैया और परम पावन दलाई लामा के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सह मंत्री (युवा विभाग) अनूप बाजपेई और प्रांत संयोजक (मानवाधिकार संरक्षण प्रभाग) मान सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

नियुक्तियों को लेकर हुए बड़े निर्णय

केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर ने घोषणा करते हुए कहा कि हरिद्वार में संपन्न चिंतन-मंथन बैठक के दौरान युवा विभाग को पूर्णतया भंग किया गया था। अब उसे पूर्व की भांति बहाल कर दिया गया है। उस समय जो जिस दायित्व में था, इस दायित्व में माना जाएगा।

इसके साथ ही, विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह कनौजिया को अवध प्रांत का मुख्य संयोजक दायित्व पर नियुक्त किया गया। साथ ही केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के विद्वान एवं एनसीसी पर पीएचडी करने वाले देश प्रथम व्यक्ति डॉ मुकेश कुमार को प्रांत संयोजक (प्रतियोद्धा प्रभाग), अवध प्रांत के दायित्व में लाया गया है। युवा विभाग के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आशीष सिंह ने युवा विभाग के कई समर्पित कार्यकर्ताओं का दायित्व नए सिरे से किया। उन्होंने अवध प्रांत के प्रांत महामंत्री (युवा) नवीन पांडेय (अयोध्या) को प्रांत अध्यक्ष (युवा विभाग) के दायित्व में ले जाने की घोषणा की।

लखनऊ के जिला उपाध्यक्ष (युवा) नीरज सिंह को प्रांत महामंत्री युवा) बनाया गया है। लखनऊ के जिला अध्यक्ष (युवा) आनंद सिंह को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (युवा) बनाते हुए सुल्तानपुर जिला युवा इकाई के लिए प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया। जिला अध्यक्ष (युवा) बाराबंकी उपेंद्र सिंह वर्मा को क्षेत्रीय महामंत्री, युवा विभाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। कर्मठ युवक श्री संतोष गिरी जी को जिला उपाध्यक्ष (लखनऊ जिला) बनाया गया है तथा कुमारी रुचि यादव (लखनऊ) को युवा विभाग में जिला मंत्री बनाया गया है।

महिला विभाग की विभिन्न नियुक्तियों के संबंध में परस्पर प्रांत अध्यक्ष (महिला) श्रीमती नीता शुक्ला व जिला अध्यक्ष (महिला) लखनऊ श्रीमती संज्ञा शर्मा ने भी घोषणा की। प्रांत महामंत्री (महिला) श्रीमती तृप्ति प्रशांत को प्रांत उपाध्यक्ष (महिला) बनाया गया। जबकि महिला विभाग, लखनऊ की जिला महामंत्री श्रीमती स्वीटी श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, महिला विभाग, लखनऊ बनाया गया है। युवा विभाग की प्रांत उपाध्यक्ष कुमारी शिल्पी मौर्य बाराबंकी) को प्रांत उपाध्यक्ष (महिला) बनाया गया है। कुमारी प्राची श्रीवास्तव को जिला मंत्री (महिला विभाग) जिला लखनऊ व श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव को प्रांत मंत्री (महिला विभाग) दायित्व में लाया गया है।

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान ने हमले में इस्तेमाल किए चाइनीज वेपन…एयर मार्शल एके भारती ने कहा- हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ
https://bhaskardigital.com/pakistan-used-chinese-weapons-in-the-attack-air-marshal-ak-bharti-said-our-fight-is-against-terrorists/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

वायुसेना ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है भारतीय सेना की सख्ती से काबू में पाकिस्तान दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन