
पाकिस्तान। आतंकवाद की घटनाओं ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले, लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी और भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, अब एक और बड़ी खबर सामने आई है कि लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान के लाहौर में एक सैन्य अस्पताल में आईएसआई की सुरक्षा में भर्ती किया गया है। फिलहाल, हमजा के घायल होने का कारण रहस्यमय बना हुआ है, और उसकी हालत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार, हमजा को घायल होने के बाद तुरंत ही सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमजा को 2012 में अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। वह अफगानिस्तान में मुजाहिदीन के रूप में सक्रिय रहा है और हाफिज सईद तथा अब्दुल रहमान के करीबी माने जाते हैं। भारत में भी उसके खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। तीन दिन पहले, लश्कर के एक अन्य प्रमुख आतंकी की हत्या भी हुई थी, जिससे आतंकियों में घबराहट फैल गई है।
लश्कर-ए-तैयबा के टेलीग्राम चैनल पर जैसे ही हमजा के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई, आतंकियों में चिंता का माहौल बन गया। उन्हें यह भी बताया गया कि हमजा एक दुर्घटना में घायल हुआ है। इस खबर ने संगठन के अंदर अस्थिरता की आशंका को जन्म दिया है।
बता दें, पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर से ताल्लुक रखने वाले हमजा को अमेरिका ने 2012 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। वह अफगानिस्तान में जिहादी गतिविधियों में शामिल रहा है और 2000 के दशक की शुरुआत में सक्रिय था। 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हमले का जिम्मेदार भी माना जाता है।
यह भी पढ़े : हत्यारा डॉक्टर! सीरियल किलर ने किए 100 से ज्यादा मर्डर, मगरमच्छों को खिलाता था लाशें















