भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2030 तक इस देश को पछाड़ने की तैयारी

भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4.18 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 370 लाख करोड़ रुपये) है। भारत सरकार की साल के आखिर की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, आने वाले सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था जर्मनी को पीछे छोड़कर अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली है। 

2030 तक अनुमानित GDP 7.3 लाख करोड़ डॉलर होगी

सरकारी बयान में कहा गया है, “4.18 लाख करोड़ डॉलर की GDP के साथ, भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले 2.5 से 3 सालों में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने के लिए तैयार है। 2030 तक अनुमानित GDP 7.3 लाख करोड़ डॉलर होगी।” इस सरकारी आर्थिक नोट में बताया गया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 

बेरोजगारी कम हो रही है- सरकार

सरकार ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। 2047 तक, अपनी आजादी के 100वें साल तक, उच्च मध्यम-आय वाला देश बनने के लक्ष्य के साथ, देश आर्थिक विकास, स्ट्रक्चरल सुधारों और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव पर आगे बढ़ रहा है।” सरकार ने बताया कि महंगाई निचले टॉलरेंस लेवल से नीचे बनी हुई है और बेरोजगारी कम हो रही है। 

ऐसी है भारत की GDP के अनुमान

वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बावजूद, 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP 8.2 प्रतिशत बढ़ी, जो पहली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से ज्यादा है और यह छह तिमाहियों में सबसे अधिक है। विश्व बैंक ने 2026 में 6.5 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जबकि मूडीज को उम्मीद है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें