
Independence Day 2025 : 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी को तोड़कर आजाद हुआ था। आज 2025 में देश को आजाद हुए 78 साल पूरे हो चकुे हैं। इस साल 15 अगस्त को देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। एक सप्ताह पहले से ही देश भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पिछले साल से भाजपा सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शूरू किया है, जिसके तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर देश के गौैरव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बार भी देश में स्वतंत्रता दिवस पर धूम दिखाई दे रही है। चारों तरफ लोगों के हाथों में तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) दिखाई दे रहा है। फिर चाहे कोई बाइक पर सवार हो, पैदल चल रहा हो, कार में बैठा हो, सभी तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं।
मगर, क्या आप जानते हैं कि भारत में तिरंगा को लेकर संविधान में कुछ नियम बनाए गए हैं। ये नियम संविधान में भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) में लिखे गए हैं। इसके अनुसार, तिरंगे का अपमान या उसका अनादर देश के अस्तित्व और सम्मान को ठेस पहुंचाता है, जो न केवल राष्ट्रीय भावना को आहत करता है बल्कि देशभक्ति और एकता के मूल्यों के खिलाफ भी है।
देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय ध्वज संहिता में नियम बताए गए हैं, जो हर भारतीय के लिए जानना जरूरी है। आईए जानते हैं कि ध्वज संहिता (Flag Code) में तिरंगे को लेकर क्या नियम दिए गए हैं…
- साफ-सफाई और सम्मान: तिरंगा सदैव साफ-सुथरा और सम्मानजनक स्थिति में फहराया जाना चाहिए। इसे गिराने या फाड़ने से बचें।
- उच्चतम सम्मान: तिरंगे का फहराना और उतराना समय और स्थान के अनुसार उपयुक्त तरीके से किया जाना चाहिए। इसे सम्मान के साथ फहराया और उतारा जाना चाहिए।
- रंगों का सम्मान: तिरंगे के सभी रंगों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसे उल्टा या मुरझाया हुआ नहीं फहराना चाहिए।
- उच्च स्थान: तिरंगा ऊंचे स्थान पर फहराया जाना चाहिए, और यदि फहराया जा रहा हो तो उसे नीचे गिराने का कोई भी प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
- दृश्यता: इसे ऐसा स्थान पर फहराया जाना चाहिए जहां सभी लोग इसे देख सकें।
- सामान्य उपयोग: तिरंगे का उपयोग किसी भी व्यक्तिगत या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए, जैसे कि कपड़ों, पर्दों या व्यावसायिक प्रचार में।
- विशेष अवसर: 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर विशेष सम्मान के साथ फहराना चाहिए।
- अधिकारियों का सम्मान: सरकारी और गैर-सरकारी सभी संस्थानों को तिरंगे का सम्मानपूर्वक उपयोग करना चाहिए।
- प्रयोग का उचित तरीका: तिरंगा फहराने का तरीका स्वच्छ और सम्मानपूर्वक होना चाहिए। उसकी ऊंचाई और दिशा का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़े : ‘आप 73 साल पुराना कानून याद रखें…’ चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से कहा- ‘वोट चोरी जैसे गंदे शब्द इस्तेमाल न करें’