
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 265 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम के लिए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने शानदार पारियां खेली, दोनों ने अर्धशतक लगाया।
- स्टीव स्मिथ ने 73 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।
- एलेक्स कैरी ने 61 रन बनाए, और 57 गेंदों में यह पारी खेली।
- ट्रेविस हेड ने 39 रन का योगदान दिया।
- बेन ड्वारशुइस ने 19 रन और मार्कस लैबुशेन ने 29 रन बनाए।
- ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवरों में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
- भारत के लिए बॉलिंग में मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए, 10 ओवरों में 48 रन खर्च किए।
- वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवरों में 49 रन देकर 2 विकेट लिए।
- रवींद्र जडेजा ने 8 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट झटके।
- हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
अब भारत को जीतने के लिए 265 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना होगा। अभी इनिंग्स ब्रेक चल रहा है।